उत्तराखंड

दुष्कर्म के आरोपों एवं कशिश हत्याकांड के विरोध में USF और UKD ने किया पुतला दहन; राजनीतिक प्रभाव से परे निष्पक्ष जांच और महिला सुरक्षा की उठाई मांग

Published

on

हल्द्वानी : उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) के कार्यकर्ताओं द्वारा ABVP प्रत्याशी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के विरोध में पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही कशिश हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भी पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच, दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए तथा किसी भी मामले में राजनीतिक प्रभाव से परे निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन में USF एवं UKD के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें केंद्रीय अध्यक्ष USF नीरज बिष्ट, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष USF ज्योति दानू,जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान, केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मोहन कांडपाल, , केंद्रीय संगठन मंत्री युवा गौरव जोशी, कैप्टन एम.सी. तिवारी, पंकज कार्की सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोनों प्रकरणों में न्याय सुनिश्चित करने और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version